Varanasi News: आंधी : अस्सीघाट पर चबूतरा टूटा, कई लोग पानी में गिरे
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अस्सी घाट पर शनिवार शाम को बड़ा हादसा टल गया। शाम को तेज हवा से घाट पर बने पक्के चबूतरे से बंधी नाव में जबरदस्त खिंचाव आ गया। इससे चबूतरा अचानक टूट गया। चबूतरे पर मौजूद कुछ लोग पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवान श्याम सुंदर यादव ने नाविकों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार अस्सी घाट के चबूतरे से कई नावें बंधी थी। चबूतरे पर दर्जनों लोग बैठे आनंद ले रहे थे। इस बीच आंधी से रस्सी का तनाव बढ़ गया। लहरों के कारण कुछ नावों में पानी आ जाने से उनका वजन भी बढ़ गया। इसके कारण चबूतरा टूट गया और उसपर बैठे कुछ लोग गंगा में गिर गए। घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के शोर पर वहां तैनात जल पुलिस जवान श्याम सुंदर यादव पहुंच और नावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.