वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। व्यक्ति को कभी भी, किसी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार से सारे पुण्य कर्मों का क्षय हो जाता है। ये बातें वृंदावन के युवा संत अभिराम दास ने कहीं। वह रविवार को भदऊं के श्रीसाईं धाम में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने ध्रुव चरित्र के प्रसंग को विस्तार दिया। राजा पृथु की प्रेरक कथा भी सुनाई। अजामिल उपाख्यान की चर्चा की। अंत में मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ की आरती उतारी। श्रीमद्भागवत कथा 12 अगस्त तक दोपहर बाद तीन बजे से होगी। कथा में डॉली मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्र, पूजा मिश्रा, रीता मिश्रा, रुद्र मिश्र, सिद्धांत मिश्र, सचिन मिश्र, मुकुंदलाल शर्मा, मयंक शर्मा, शुचि शर्मा, आशीष मिश्रा, रिया मिश्रा ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भगवत प्राप्ति के लिए भक्ति महत...