वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व वैदिक सनातन न्यास की ओर से रविवार को बरेका के संस्थान हाल में गोष्ठी हुई। इसमें असि नदी को उसके मूल स्वरूप में पुन:स्थापित करने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कहा कि असि नाला नहीं बल्कि गंगा की सहायक नदी है। इसके संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए सरकार तथा प्रशासन को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि असि नदी को उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिए व्यापक और निर्णायक आंदोलन की आवश्यकता है। काशी की जनता को एकजुट होकर असि नदी के अस्तित्व और अविरलता के लिए संघर्ष करना होगा। संचालन डॉ. सुमन राव और धन्यवाद ज्ञापन अभिनव वर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष स...