वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस दवा बेच रहे दुकनदार पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकान संचालक संदीप श्रीवास्तव और बिना बिल के दवा सप्लाई करने वाले प्रयागराज के संजय सिंह और वाराणसी के गौरव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

बिना लाइसेंस दवा बिक्री ड्रग इंस्पेक्टर को संदेह है कि डुप्लिकेट दवाएं बेची जा रही थीं। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और मंडुवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर शाम मंडुवाडीह थाना के पास चौधरी कटरा स्थित न्यू सर्जिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। यहां से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की दवाएं जब्त की थी। दुकान सील कर दी गई है।

मुकदमा का आधार मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जुन...