वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदेश शासन ऐसे अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा। उन्होंने यह भरोसा गुरुवार को सिगरा स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को दिया।

सार्वजनिक भूमि पर कब्जा टिकरी निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम समाज की बंजर सार्वजनिक भूमि का उपयोग सभी काश्तकार करते आ रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का किसी का हक नहीं। इस पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य शिकायतें सेवापुरी के सुशांत पांडेय ने बताया कि 2020 में बैनामा कराई गई जमीन पर विक्रेता के भाई ने फर्जी वसीयत से हक जताया है। कोर...