वाराणसी, सितम्बर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बिरदोपुर में जलभराव के कारण पिछले दिनों पार्षद सीमा वर्मा के साथ लोगों की नोंकझोंक मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जगन्नाथपुरी कॉलोनी के पार्क में विकास कार्यों के शिलान्यास के मौके पर पार्षद ने कहा कि कॉलोनी में बाहरी लोगों ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत विरोध जताया। जबकि, अपने पार्क के आसपास जलभराव से निजात के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे थे। विरोध के नाम पर हंगामा करने वाले लोगों में कोई भी स्थानीय निवासी नहीं था। पार्षद ने कहा, अफवाह फैलाई जा रही है कि उस दिन मैंने लोगों को घर छोड़कर जाने को कहा था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पार्षद से गाली गलौज का आरोप, मुकदमा यह पूरी तरह निराधार है, ऐसा कोई बयान मैंने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बिरदोपुर वार्ड में सीवर, पेय...