Varanasi News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाबा विश्वनाथ जी को जल चढ़ाने जा रहे चार कांवरिये घायल
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: कछवांरोड/वाराणसी, संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवरिये घायल हो गए। मेंहदीगंज गांव के सामने बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवार कांवरियों की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी किशन, सतीश और किशन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को जक्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया। उधर रखौना अंडरपास ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे प्रयागराज जिले के कहली दुल्हेपुर गांव निवासी अखिलेश गुप्ता गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.