वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी। अमेरिका की कुचिपुड़ी नृत्यांगना डॉ. रम्या राव ने शनिवार को नमो घाट के दैनिक कार्यक्रम घाट संध्या में नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में भगवान शंकर और माता गंगा का गुणगान किया। भावपूर्ण नृत्य में मुद्राओं और भंगिमाओं के माध्यम से उन्होंने भगवान शिव के सौम्य और रौद्र रूपों को प्रदर्शित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. रम्या का जन्म काशी में हुआ था। शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह अमेरिका में रहती हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: काशी वंदन में कथक नृत्य की एकल प्रस्तुतियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...