Varanasi News: अभियंताओं के मतभेद से जाएगी लोगों की जान
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग का अभियंताओं का आपसी मतभेद और गैरजिम्मेदाराना रवैया किसी की मौत का कारण बन सकती है। सिगरा स्थित अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय में महीनेभर से टूटकर लटक रहा टिन शेड आज तक ठीक नहीं किया गया। हैरानी की बात यह है कि इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार भी नहीं है। न तो हरहुआ डिविजन के अभियंता, न ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय के अधिकारी। हरहुआ डिविजन के अभियंताओं का कहना है कि जिस जगह टिनशेड लटक रहा है, वह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। उधर, नगरीय विद्युत वितरण मंडल के अधिकारियों का तर्क है कि कार्यालय परिसर उनके क्षेत्र में आता है लेकिन यह जिम्मेदारी हरहुआ डिविजन की है। दोनों डिविजनों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। परिसर में सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.