वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी। अब ट्रैफिक लाइट ग्रीन होने के इंतजार में आपको वाहन स्टार्ट रखने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम ने ट्रैफिक लाइट पर टाइमर लगवाने का काम शुरू कर दिया है। सिगरा चौराहे पर इसे लगा भी दिया गया है। जल्द ही शहर के 21 चौराहों पर ये टाइमर बताते दिखेंगे कि कितनी देर बाद सिग्नल हरा होगा। इस दौरान चालक वाहनों के इंजन बंद रख सकेंगे। सिगरा चौराहे के चारों रास्तों पर लगी ट्रैफिक लाइटों पर टाइमर लगा दिए गये हैं। अभी यातायात के दबाव को देखते हुए ट्रॉयल के तौर पर टाइमिंग की अवधि परखी जा रही है। टाइमरों पर अधिकतम दो मिनट की अवधि तय की गई है। परीक्षण के दौरान टाइमर की स्क्रीन पर अंकों के साथ अक्सर दो लाइन भी प्रदर्शित हो रही है। तकनीकी रूप से इस समस्या को भी हल करने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में टीम काम कर रही ...