Varanasi News: अफसर के अड़ियल रवैये से बिगाड़ी ट्रैफिक व्यवस्था
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। छावनी स्थित एक स्कूल के पास सुबह और दोपहर में जाम से निजात के लिए बनाई गई व्यवस्था एक अफसर के कारण बेपटरी हो गई। वाहन रोकने पर अफसर ने ट्रैफिककर्मी को तलब कर फटकार लगाई। इसके बाद ट्रैफिक विभाग ने वन-वे व्यवस्था के लिए लगी बैरिकेडिंग हटाने के साथ ही कर्मचारियों को भी हटा लिया। नतीजतन यहां से निकलने में 10 मिनट की बजाय अब 45 मिनट लग रहे हैं। सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तमाम अफसरों के बच्चे भी पढ़ते हैं। सुबह स्कूल खुलने के समय और दोपहर में छुट्टी के दौरान चार पहिया वाहनों की कतार लग जाती थी और भीषण जाम लगता था। सुबह जाम के समय कई बच्चे देरी से पहुंचते थे, गेट बंद होने के कारण बाहर खड़े रहते थे। छुट्टी के समय भी जैसे-तैसे जाम झेलते हुए लोग बाहर निकल पाते थे।
परिस्थिति और समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.