वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से दो फ्लैटों में आग लग गई। अपार्टमेंट के तीसरे और पांचवें तल पर आग फैलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मां और बेटा झुलस गए। तीसरे तल पर स्थित फ्लैट में रूबी सिंह अपनी बेटी अर्पिता और दस वर्षीय बेटे रुद्र के साथ रहती हैं। शनिवार सुबह आग लगी तो तीनों कमरे में सो रहे थे। आग की लपटों की चपेट में आने से रूबी सिंह (50) और पुत्र अर्पित हल्के झुलस गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अपार्टमेंट के पांचवें तल पर रोहित लोहिया का फ्लैट बंद था। आग वहां तक पहुंचने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने दरव...