Varanasi News: अपर पुलिस आयुक्त ने कैंट थाने की पुलिसिंग जांची
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा ने बुधवार को कैंट थाने का निरीक्षण किया। पुलिसिंग और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में गंदगी मिलने पर आपत्ति जताई। पुराने भवन के रखरखाव और मरम्मत के लिए भी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को फरियादियों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेहतर कार्य के लिए एसआई आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल सुजाता मौर्या, प्रवीण, स्नेहा और मोनू कुमार को 500-500 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से वार्ता की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: एसएसपी ने किया लालगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.