Varanasi News: अन्नपूर्णा ट्रस्ट का सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क सिलाई और कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक डॉ.नीलकंठ तिवार ने किया। नई सड़क के गीता मंदिर स्थित इस केंद्र में छह सौ से अधिक छात्राओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। मुख्य अतिथि डॉ.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट के इस कदम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलेगा। अन्नपूर्णा मंदिर अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए जिस प्रकार प्रतिबद्ध है वह अन्य लोगों के लिए प्रेरक है। मंदिर के महंत गोस्वामी शंकर पुरी ने बताया कि केंद्र में कक्षाओं का संचालन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग बैच में किया जाएगा। सिलाई के लिए एक साल और कंप्यूटर के लिए छह महीने का कोर्स तय किया गया है। कोर्स पूरा करने के बाद सिलाई सीखने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.