वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जनपद के सभी केंद्रीय कार्यालयों में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से समृद्धि की शपथ ली। बरेका के प्रशासनिक भवन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी को दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने का संकल्प दिलाया। मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने बताया कि यह सप्ताह लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष की विषयवस्तु 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' समाज एवं कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचारमुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने का संदेश देती है। समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य...