वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अति पिछड़ा वर्ग पर्यवेक्षक राकेश चन्द्रवंशी ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशें लागू हुए 33 वर्ष बाद भी यूपी के अतिपिछड़ा समुदाय की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हो सका है। आज भी अतिपिछड़ा समाज शोषण, पीड़ा और गुलामी की जिंदगी जीने को विवश है। पराड़कर भवन में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी लगभग 35 प्रतिशत होने के बावजूद पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी आबादी के अनुपात में नहीं है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी अतिपिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अतिपिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए पां...