Varanasi News: अतिक्रमण के विरोध पर मारपीट
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। हुकुलगंज में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर मनबढ़ों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हुकुलगंज निवासी शिव कुमार अग्रहरि ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी अरविंद कुमार मिश्रा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे आरोपी अपने दो-तीन साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उनका चश्मा तोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया गया। अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.