वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नीचीबाग में एक रेस्टोरेंट संचालिका की ओर से पटरी घेरकर अतिक्रमण करने पर बुधवार को विवाद हो गया। आईएमएस अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण से हो रही परेशानी की बात कहते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान अन्य लोगों ने भी विरोध किया। डॉ. टंडन ने बताया कि नीचीबाग में आम रास्ते के किनारे रेस्टोरेंट के सामने घेरकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। लोगों की आपत्ति पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था। लिहाजा उन्होंने आम लोगों के हित में इस पर कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान लोग जुट गए थे। रेस्टोरेंट संचालिका ने भी इसे गलत मानते हुए गुरुवार तक अतिक्रमण हटवाने की बात कही है। उधर शोर-शराबा पर चौक पुलिस भी पहुंची थी। लोगों को समझाकर शांत कराया गया। वहीं...