Varanasi News: अगले माह से आनंद काशी टाउनशिप को पंजीकरण
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने शुक्रवार को कल्लीपुर स्थित निर्माणाधीन आनंद काशी टाउनशिप के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों के शत प्रतिशत पालन का निर्देश दिया। वीडीए प्रशासन ने योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले माह से शुरू करने का लक्ष्य रखा है। दिसंबर तक कार्यदायी संस्था को बुनियादी संरचनाओं को तैयार करने को कहा गया है। परियोजना में 24 मीटर, 18 मीटर, 12 मीटर एवं 9 मीटर चौड़ी सड़कों का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। पेयजल, सीवेज, बिजली, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन बेल्ट एरिया समेत अन्य सुविधाओं के विकास का कार्य चल रहा है। आनंद काशी योजना को वास्तु सिद्धांतों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। इसमें न्यूनतम 15 प्रतिशत क्षेत्रफल को हरित क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.