वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। अंधरापुल के पास अनियोजित ट्रैफिक रोकने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को भी यहां अचानक बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। नतीजतन अंधरापुल से नदेसर मस्जिद के सामने तक वाहनों की कतार लग गई। नदेसर से अंधरापुल जाने वाले रूट पर वैसे तो दिन में 10 या 11 बजे के बाद चार पहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी जाती है। नदेसर मस्जिद के सामने बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को चौकाघाट डायवर्ट किया जाता है। कभी-कभी अचानक यहां बैरियर न लगाकर अंधरापुल के पास रोक लगा दी जाती है। इसके बाद चार पहिया वाहनों को रेलवे लाइन किनारे की सड़क से चौकाघाट भेजा जाता है। ऐसे में यहां संकरे मुहाने पर जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को भी सुबह 10 से 11 बजे तक यही स्थिति रही। लोग जाम में फंसे रहे।

हिंदी हिन्द...