नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Vande Bharat Sleeper Train Rules: अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले इसके कुछ जरूरी नियम जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस ट्रेन में दूसरी कई ट्रेनों की तरह आखिरी समय पर तत्काल टिकट बुक कराने का विकल्प नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, यहां RAC और वेटिंग लिस्ट टिकट पर भी सफर करने की अनुमति नहीं है। यानी ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपके पास कन्फर्म बर्थ होना जरूरी है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग के नियम अलग रखे हैं। यात्रियों को एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के दौरान ही टिकट बुक कराना होगा। रेलवे का मकसद यात्रियों को पहले से सफर की योजना बनाने के लिए बढ़ावा देना और सामान्य बुकिंग कोटे में ज्यादा बर्थ उपलब्ध कराना है। टिकट बुकिंग के अलावा ...