नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- हिंदू धर्म में हर महीने ऐसे कई तीज-त्योहार आते हैं जिनका काफी महत्व होता है। वैशाख का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में कई व्रत पड़ने वाले हैं। इन्हीं में से एक है वैशाख संकष्टी चतुर्थी। इसका दूसरा नाम विकट संकष्टी चतुर्थी भी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जिंदगी में आने वाली रुकावटें दूर होने लगती हैं। अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह का कष्ट है या फिर जिंदगी में कोई बाधा आ रही है तो इस दिन व्रत रखना उसके लिए फलदायी साबित हो सकता है। फिलहाल तो लोगों को संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी किस दिन पड़ रही है। साथ ही जानिए इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसका पारण कब कैसे करना है?कब है वैशाख संकष्टी...