नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Baishakh Purnima 2026: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को काफी खास और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ दान-पुण्य का काम करने से विशेष कृपा मिलती है। वैशाख पूर्णिमा पर किए जाने वाले हर अच्छे और धार्मिक काम का फल जल्दी मिलता है। साथ ही इससे घर में सुख-शांति आती है और खुशहाली बनी रहती है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इन्हें पूजने से जिंदगी में तरक्की मिलती है और पैसों की स्थिति भी मजबूत बनती है। वहीं इस दौरान कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं जिनकी मदद से पैसों की तंगी या फिर किसी भी तरह की दिक्कत दूर हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल वैशाख पूर्णिमा कब है और इस दौरान के शुभ मुहूर्त क्या हैं? साथ ही जानेंगे एक आसान सा उपाय जो घर के मंदिर से जुड़ा हुआ है।वै...