नई दिल्ली, मई 1 -- आज 1 मई 2026, शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा है। इस पावन दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा समेत अन्य पूर्णिमा तिथि पर सत्यनारायण व्रत और कथा का विशेष महत्व होता है। स्कंद पुराण के रेवाखंड में वर्णित सत्यनारायण कथा हमें सत्य, धर्म और भक्ति का मार्ग दिखाती है। पूर्णिमा के दिन इस कथा का श्रवण और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।सत्यनारायण भगवान का स्वरूप भगवान सत्यनारायण विष्णु जी का ही एक स्वरूप हैं। स्कंद पुराण के रेवाखंड में इनकी विस्तृत कथा का उल्लेख मिलता है। सत्यनारायण भगवान सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी कथा मुख्य रूप से दो विषयों पर आधारित है -संकल्प भूलना और प्रसाद का अपमान करना। कथा के माध्यम से यह शिक्षा दी गई है क...