नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व माना गया है। इस पवित्र दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को वैशाख माह अत्यंत प्रिय है, ऐसे में इस दिन उनकी पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। साल 2026 में वैशाख पूर्णिमा का पर्व 1 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही ब्रह्मा जी ने वैशाख माह को सभी महीनों में सबसे श्रेष्ठ बताया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ यमराज भी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि वैशाख यानी बुद्ध पूर्णिमा पर किन चीजों का दा...