नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- हिंदू धर्म में वैशाख माह का खास महत्व होता है। इस माह का संबंध भगवान विष्णु से होता है। क्योंकि इसी माह की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु ने कूर्म का अवतरा लिया था। इन्हें 'कच्छप' अवतार भी कहा जाता है। कूर्मावतार भगवान विष्णु के दूसरे अवतार माने गए हैं। इसलिए इस माह का महत्व अधिक बढ़ जाता है। हिंदू कैलेंडर में यह दूसरा महीना होता है। आज यानी 3 अप्रैल से वैशाख माह शुरू हो रहा है, जो 1 मई को समाप्त होगा। इन दिनों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने से अनंत शुभ फल मिलता है। साथ ही इस दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना बेहद शुभफलदायी माना जाता है। यह भी पढ़ें- मीन राशि में मंगल-शनि की युति, जानिए इसका असर और किन क्षेत्रों पर पड़ेगा प्रभाववैशाख नाम क्यों पड़ा? हिंदू कैलेंडर में महीनों के नाम उस नक्षत्र के आधार पर रखे जाते है...