नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Shani Ke Upay Vaishakh Amavasya Upay, वैशाख अमावस्या : हर महीने अमावस्या की तिथि आती है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व है। अप्रैल महीने की अमावस्या को वैशाख अमावस्या भी कहते हैं। ये तिथि दान-पुण्य करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन पितृ तर्पण और धार्मिक कार्य करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन शनि ग्रह की शांति के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। अगर आप भी शनि साढ़ेसाती, महादशा या ढैय्या के बुरे प्रभावों के शिकार हैं तो वैशाख अमावस्या की तिथि पर उपाय करना उत्तम रहेगा। आइए जानते हैं शनि के बुरे प्रभाव से राहत पाने के कुछ अमावस्या उपाय-वैशाख अमावस्या कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल के दिन शाम ...