देहरादून, फरवरी 14 -- उत्तराखंड में मौसम शनिवार (14 फरवरी) को भी पूरी तरह से शांत और सुहाना बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान साफ है और दिन में हल्की धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के ज्यादात्तर जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार की तरह ही दिन में धूप खिली रहेगी जिससे हल्की गर्मी का एहसास होगा तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में भी धूप खिलेगी। वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने आए टूरिस्ट को हिल स्टेशन में मौसम सुहाना मिलेगा जिससे उनका जश्न दोगुना हो जाएगा हालांकि बर्फबारी की कोई संभावना नहीं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं देहरादून और हल्द्वानी में तापमान सामान्य से अधिक है और आंशिक बादल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.