देहरादून, मई 5 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मई में जहां प्रचंड गर्मी पड़ती है, इस बार पहले सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से पहाड़ से लेकर मैदानों तक सर्दी लग रही है। मैदानों में सुबह-शाम एवं रात को ठंड महसूस हो रही है। रात में पंखें, कूलर और एसी बंद करने पड़ रहे हैं और कई इलाकों में कंबल तक ओढ़ने पड़ रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज ने एक ही दिन में (तीन मई सुबह आठ बजे से चार मई सुबह आठ बजे तक) सर्वाधिक बारिश और तापमान में कमी के पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में सोमवार को धूप निकली, लेकिन साथ में चल रही ठंडी हवाओं की वजह से धूप बेदम जैसी रही। शाम को दून के कई इलाकों और मसूरी समेत अन्य जगहों पर तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश हुई, इससे मौसम ठंडा हो गया। मैदानों में अधिकतम तापमान सामान्य से ...