देहरादून, जुलाई 24 -- Uttarakhand Weather 24 July: उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। देहरादून से मसूरी रोड को भूस्खलन के कारण अगले आदेश तक रात के लिए बंद कर दिया गया है। रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही नहीं होगी। भारी बारिश से पहाड़ों में 51 सड़कें अभी भी बंद हैं। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं।आज छह जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार दून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनप...