देहरादून, अगस्त 20 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी देहरादून में समेत राज्य के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। देहरादून डीएम ने आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। धारचूला-तवाघाट हाईवे पर कुलागाड़ के पास मलबा और बोल्डर गिरने से बेली ब्रिज ध्वस्त हो गया। इसके चलते भारत का चीन सीमा से पूरी तरह संपर्क तो कट ही गया साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र की दारमा, व्यास और चौदास घाटियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। उधर, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में घने जंगलों के बीच बारिश के पानी से प्राकृतिक झील बन गई है।दिनभर धूप, शाम को झमाझम बारिश देहरादून शहर में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव से जनजीवन और सेहत दोनों प्रभावित हो रहे हैं।...