देहरादून, अगस्त 12 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं सड़कें धंस रही हैं। कहीं नदियां गांवों की जमीन काट रही हैं। हरिद्वार के मनसा देवी में पहाड़ी से मलबा दरकने से हड़कंप मच गया। बारिश से आई आपदा में 215 करोड़ का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ और कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार में मंगलवार को मनसा देवी की पहाड़ी से चट्टान और मलबा गिरने से भीमगोड़ा क्षेत्र में कुंड से खेमानंद मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया। यहां देर शाम तक सड़क से मलबा हटाने का काम जारी रहा। वहीं, पथरी के सुगरासा में रो नदी पर रपटा बहने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप, बाढ़ का खतरा...