देहरादून, नवम्बर 11 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द जरूर बना हुआ है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी चौंका भी रही है। देहरादून में नवंबर के महीने में गर्मी ने बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही जहां लोग गुलाबी ठंड का इंतजार कर रहे थे, वहीं दून में पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को दिनभर खिली धूप और गर्म हवाओं के चलते दून का अधिकतम पारा 31.2 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 2 नवंबर 2016 को देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो नवंबर महीने का अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड था। मंगलवार को दर्ज हुए पारे ने 2016 के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा दांव...