Uttarakhand Weather: देहरादून में आज भारी बारिश, भागीरथी के उफान से खतरा बढ़ा; कहां-कहां अलर्ट
देहरादून, अगस्त 13 -- Uttarakhand Weather: तीन दिन तक अलग-अलग अंतराल में बारिश के बाद देहरादून में तेज धूप खिली है। इससे अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बीते तीन दिन से सुबह, दोपहर और शाम को बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि पहाड़ों में मौसम अभी भी विकट बना हुआ है। उत्तरकाशी में अतिवृष्टि के कारण भागीरथी नदी उफान पर है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का तीव्र से अतितीव्र दौर होने की संभावना है। ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- खरगे की रैली पर रामली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.