Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में रूठे मेघों के बीच राहत! आज इन इलाकों में बारिश, 28 जून तक अलर्ट
देहरादून, जून 24 -- Uttarakhand Weather 24 june: उत्तराखंड में जून महीने में कम बारिश ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जून माह में प्रदेश के 13 में से 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा सामान्य से 35% कम रहा। मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी में कहा है कि उत्तराखंड में मॉनसून 29 और 30 जून तक आ सकता है। आज देहरादून, टिहरी समेत आठ जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। शेष जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों के साथ किसानों की भी परेशानी बढ़ा दी है। हरिद्वार में धान और गन्ने पर संकट छा गया है। उत्पादन 20% तक घटने की आशंका है। ऊधमसिंह नगर में भी धान, गन्ना, आम और लीची की फसल प्रभावित हुई है। जौनसार-बावर क्षेत्र में मक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.