Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार; नदियां उफान पर और बाढ़ का खतरा, आज यहां अलर्ट
देहरादून, अगस्त 31 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। देहरादून में कई जगह जलभराव ने परेशानी बढ़ाई तो ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के उफान से कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। पहाड़ में केदारनाथ मार्ग काकड़ागाड में मलबा आने से दो घंटे बाधित रहा। एनएच-लोनिवि की टीम ने मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। टौंस नदी चेतावनी निशान पर है। गंगा औऱ चंद्रभागा का जलस्तर भी बढ़ गया है। आज प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। देहरादून समेत 10 जिलों में तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तीन जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी की गई है। वहीं, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में पेड़ और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी चार मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी दब गई। इस दौरान दो दुकानों के शटर भी टूट गए। पहाड़ों में भारी बारिश होने से ऋषिकेश में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.