देहरादून, नवम्बर 10 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। ऐसे में पहाड़ों में जहां हल्की ठंड का अहसास बना रह सकता है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासतौर पर 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इन इल...