देहरादून, जुलाई 31 -- Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में एसआईआर के तहत अनंतिम वोटर लिस्ट पर आपत्तियों की सुनवाई और समाधान बूथ स्तर पर ही होगा। बूथ लेवल ऑफिसर के फैसले से संतुष्ट न होने पर एईआरओ, डीएम और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक अपील की जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे ने एसआईआर की अब तक की प्रगति रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि राज्य में एसआईआर के दौरान 19 लाख से ज्यादा वोटर के नाम, आयु आदि के विभिन्न विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं। इन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि सभी की समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर बीएलओ द्वारा बूथ पर ही समाधान किया जाएगा। नोटिस के परिप्रेक्ष्य में सभी दस्तावेज और अपने जवाब बूथ पर जमा कराकर वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर अनंतिम वोटर लिस...