नई दिल्ली, अगस्त 11 -- अमेरिका की अदालत से राहत मिलने के बाद अब गौतम अडानी समूह को एक और खुशखबरी मिली है। समूह ने डेटा सेंटर के कारोबार को बढ़ाने के लिए विदेशी कर्जदाताओं के एक ग्रुप से लगभग 800 मिलियन डॉलर का लोन लिया है। ब्लूमबर्ग की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एजकनेक्स (EdgeConneX) के साथ मिलकर बनाई गई ज्वाइंट वेंचर कंपनी अडानीकनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (AdaniConneX Pvt.) ने DBS ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड, मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप और सिंगापुर की क्लिफर्ड कैपिटल जैसे कर्जदाताओं से यह लोन हासिल किया है।क्या होगा लोन के पैसे का? ब्लूमबर्ग की खबर में बताया गया है कि जुटाए गए फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश में अडानीकनेक्स के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। यह लोन एक 'ब्रिज फैसिलिटी' के तौर पर लिया गया है...