नई दिल्ली, जून 17 -- कानूनी पचड़े से बाहर आने के बाद अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड विदेश से लोन लेने की तैयारी में है। इसके जरिए अडानी ग्रीन एनर्जी 1 अरब डॉलर तक जुटाने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अडानी ग्रीन एनर्जी डॉलर में लोन लेने के लिए लेंडर्स और एडवाइजर्स के साथ शुरुआती बातचीत कर रही है। यह लोन अगले तीन महीनों में दो किस्तों में लिया जा सकता है। बता दें कि अमेरिकी कानूनी विवादों से राहत मिलने के बाद कंपनी का पहला बड़ा विदेशी कर्ज जुटाने का प्रयास होगा। पिछले महीने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर ने US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के आरोपों को निपटाने के लिए 1.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई थी। इन आरोपों में कहा गया था कि उन्होंने अडानी ग्रीन एनर्जी के बारे...