वॉशिंगटन, अप्रैल 7 -- ईरान युद्ध का आज 39वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर उसने डील नहीं किया और होर्मुज समुद्री मार्ग नहीं खोला तो मंगलवार की रात ईरान पर इतने हमले करेंगे कि वह पाषाण युग में चला जाएगा लेकिन इसके बीच अमेरिका ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे पश्चिम एशिया समेत पूरी दुनिया में अटकलों और अचरज का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, अमेरिका ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने फारस की खाड़ी से सटे बहरीन में तैनात अपने करीब 1500 नौसैनिकों और उनके परिवारों को गुप्त तरीके से वहां से निकाल लिया है। इस गुपचुप निकासी और बहरीन से नौसैनिकों की तैनाती पर अमेरिकी यू-टर्न का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सैनिकों से कहा गया था कि वे अपने साथ केवल उतना...