नई दिल्ली, फरवरी 3 -- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामान्यतः वे इस महत्वपूर्ण समझौते के बारे में संसद में ही चर्चा करना चाहते थे, लेकिन आज संसद में विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी तथा उनके सहयोगी दल DMK, TMC और समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया बेहद शर्मनाक और निंदनीय व्यवहार देखने को मिला। पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर की कुर्सी तक पहुंचकर उनका अपमान किया और सदन की कार्यवाही को बाधित किया, जिसके कारण सरकार को संसद के बजाय मीडिया के माध्यम से जनता को इस समझौते की जानकारी देनी पड़ी। गोयल ने राहुल गांधी और पूरे विपक्ष की इस हरकत की कड़ी निंदा की तथा कहा कि ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के ल...