नई दिल्ली, फरवरी 19 -- रूस ने भारत द्वारा रूसी तेल के आयात को कम करने या रोकने की अमेरिकी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि भारत ने रूस से तेल खरीदने की अपनी स्थिति में कोई बदलाव किया है। रूस ने भारत के साथ इस व्यापार को पारस्परिक रूप से लाभकारी और वैश्विक ऊर्जा बाजारों के लिए स्थिरता प्रदान करने वाला बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया अमेरिका के उस दावे के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि भारत रूसी कच्चे तेल का आयात बंद करने पर सहमत हो गया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा, "हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूसी हाइड्रोकार्बन खरीदने पर अपना रुख बदल दिया है। भारत द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.