नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के आसार हैं। खबरें हैं कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू कर सकता है। हालांकि, अमेरिका ने इसका ऐलान नहीं किया है। इसी बीच ईरान में लाखों उम्मीदवार सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल, आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि पूरे देश में स्थापित रिक्रूटमेंट सेंटर्स में लोग पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित जमीनी कार्रवाई की आशंका में ईरान ने 10 लाख से अधिक लड़ाकों को तैयार करना शुरू कर दिया है। बसीज, IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स और सेना की तरफ से चलाए जा रहे सेंटर्स पर लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ दिनों में 82nd एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों के मिडिल ईस्ट पहुंचने के आसार हैं। खास ...