नई दिल्ली, अगस्त 20 -- ईरान ने बुधवार को खाड़ी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सेना को किसी तरह की भी मदद की तो इसे युद्ध में शामिल होना माना जाएगा। ईरानी सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा, खाड़ी देशों को अमेरिकी सैन्य बलों को मदद नहीं देनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय ठिकानों पर तैनात सैन्य विमानों की मौजूदगी मेजबान देशों की जानकारी के बिना नहीं हो सकती। हम चेतावनी देते हैं अमेरिकी सेना को किसी भी तरह की मदद या सुविधा देना, अमेरिकी सैन्य बलों के साथ लड़ाई में शामिल होने के बराबर है।खाड़ी देशों में तैनात सैनिक घटाएगा अमेरिका अमेरिका ईरान युद्ध के खत्म होने के बाद खाड़ी देशों में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती में कटौती कर सकता है। बुधवार को एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय...