US-ईरान के बीच जब डील हो गई साइन तो शहबाज शरीफ क्यों बन रहे चौधरी? समझौते पर किए दस्तखत
इस्लामाबाद, जून 18 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के उद्देश्य से तैयार 'इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन' (इस्लामाबाद एमओयू) पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि वह इस वार्ता प्रक्रिया के प्रमुख मध्यस्थ के रूप में इस समझौते के गारंटर बने हैं। इस दस्तावेज पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन बुधवार को हस्ताक्षर कर चुके हैं। वाशिंगटन और तेहरान के बीच हुए इस समझौता ज्ञापन पर शहबाज शरीफ के हस्ताक्षर ऐसे समय हुए हैं, जब एक दिन बाद स्विट्जरलैंड में इसके लिए औपचारिक समारोह आयोजित होने वाला है। इस समारोह में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के प्रमुख वार्ताकार शामिल हो सकते हैं। शरीफ के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''पाकिस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.