जेरुसलम, जुलाई 16 -- ईरान और अमेरिका में छिड़ी जंग के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने जेडी वेंस ने ऐसा कुछ कहा है, जिससे इजरायल-अमेरिका के बीच संबंधों में चल रही खटपट को बेपर्दा कर दिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने एक बातचीत में अमेरिका-ईरान शांति समझौते को बदनाम करने वाले और इसको बिगाड़ने की कोशिश करने वाले इजरायली सोशल मीडिया अभियान से जुड़े लोगों को सीधे-सीधे शब्दों में संबोधित करते हुए 'भाड़ में जाओ' कहा है। उन्होंने अभियान के पीछे के लोगों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे 'भाड़ में जाएं।' उन्होंने 'द जो रोगन एक्सपीरियंस' पर तीन घंटे की बातचीत के दौरान इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग किसी तय रणनीतिक लक्ष्य को हासिल करने की बजाय ईरान के साथ संघर्ष को अनिश्चितकाल तक खींचना चाहते हैं। वेंस ने कहा, "हमें इस बात की अच्छी तरह ज...