नई दिल्ली, अगस्त 31 -- ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव शुरू होता नजर आ रहा है। इसी बीच किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। खास बात है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान मुलाकात करने जा रहे हैं। खास बात है कि यह मीटिंग अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार हो रही है। दोनों नेताओं ने युद्ध शुरू होने के बाद फोन पर कई मौकों पर बात की थी और आखिरी बार 30 जून को चर्चा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब पेजेश्कियान ने पीएम मोदी को हालात की जानकारी दी थी। इससे पहले मार्च भी दोनों नेताओं ने बात की थी।पुतिन भी मिलेंगे खास बात है कि पीएम मोदी के अलावा सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी ईरानी समकक्ष से मिल सकते हैं...