नई दिल्ली, अगस्त 26 -- UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का रिजल्ट आ गया है। दोनों पेपर 1 और 2 का रिजल्ट UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें, इस परीक्षा के लिए 19,94,661 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके बाद 2,3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी 75 राज्यों में बनाए गए केंद्रों पर इसकी परीक्षा हुई थी। अब इसका रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट के मुताबिक पहले पेपर में 80 तो वहीं जूनियर टीईटी परीक्षा में 72 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बता दें, यह पहली बार है जब यूपीटीईटी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया गया था।UPTET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें? उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के रिजल्ट क...