नई दिल्ली, अगस्त 13 -- UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढ़कर तैयार रखें, ताकि नतीजा आते ही वे बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकें।कितने अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा? उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को यूपी टीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए क...